कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), सिपाही और राइफलमन (जनरल ड्यूटी) के पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में 25487 भर्ती रिक्तियों की घोषणा की गई है। SSC कांस्टेबल (GD) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण लिंक 01 दिसम्बर 2025 से सक्रिय है, आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है।
SSC (GD) कांस्टेबल की परीक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार है:
आयोजन | तिथियां |
अधिसूचना जारी करने की तिथि | 01 दिसंबर, 2025 |
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि | 31 दिसंबर, 2025 |
ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि और समय | 31 दिसंबर, 2025 (23:00) |
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि और समय | 01 जनवरी, 2026 (23:00) |
आवेदन में सुधार करने की तिथि | 08 जनवरी, 2026 - 10 जनवरी, 2026 |
कम्प्यूटर आधारित परीक्षा की संभावित तिथि | फरवरी-अप्रैल, 2026 |
SSC (GD) कांस्टेबल के लिए चयन प्रक्रिया इस प्रकार है:
SSC कांस्टेबल (GD) के लिए पात्रता मानदण्ड इस प्रकार हैं:
शैक्षणिक योग्यता
SSC (GD) कांस्टेबल के अनुसार, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन या 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
NCC प्रमाण-पत्र धारकों को कुछ गुणवत्ता अंक प्रदान किए जाएंगे:
आयु सीमा
SSC द्वारा निर्धारित आयु सीमा 1 जनवरी, 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष है तथा आयु में छूट सरकार द्वारा निर्धारित की जाएगी।
नकारात्मक अंकन- SSC कांस्टेबल (GD) परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन व्यवस्था है।
समय अवधि- SSC कांस्टेबल (GD) परीक्षा 60 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी।
प्रश्नों की संख्या- SSC कांस्टेबल (GD) परीक्षा में प्रश्नों की संख्या 80 होगी।
प्रश्नों के प्रकार- SSC कांस्टेबल (GD) परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का माध्यम- SSC कांस्टेबल (GD) परीक्षा ऑनलाइन मोड़ में आयोजित की जाएगी, यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है।
क्वालीफाइंग मार्क्स- SSC कांस्टेबल (GD) के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स निम्नानुसार है:
कम्प्यूटर आधारित परीक्षा
भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय अवधि |
भाग-A | सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति | 20 | 40 |
60 मिनट |
भाग-B | सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता | 20 | 40 | |
भाग-C | प्रारम्भिक गणित | 20 | 40 | |
भाग-D | अंग्रेजी/ हिन्दी | 20 | 40 | |
कुल | - | 80 | 160 | 60 मिनट |
शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
पदों के लिए शारीरिक मानक इस प्रकार हैं:
पुरुष | महिला | |
ऊँचाई | 170 सेमी | 157 सेमी |
छाती | बिना फुलाव के : 80 सेमी | आवश्यकता नहीं |
भार | चिकित्सा मानकों के अनुसार ऊँचाई और आयु के अनुपात में। | |
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
उम्मीदवारों को निम्नलिखित समय सीमा के भीतर दौड़ को पूरा करना होगा:
पुरुष | महिला | टिप्पणी | |
दौड़ | 24 मिनट में 5 किमी | 8½ मिनट में 1.6 किमी | लद्दाख क्षेत्र से सम्बन्धित उम्मीदवारों के अतिरिक्त अन्य उम्मीदवारों के लिए |
6½ मिनट में 1.6 किमी | 4 मिनट में 800 मी | लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए |
चिकित्सा परीक्षण
अभ्यार्थियो के चिकित्सा निरीक्षण में जिन मुख्य बिंदुओं पर ध्यान दिया जाना है, वे निम्नानुसार हैं:
पाठ्यक्रम
SSC (GD) कांस्टेबल के लिए पाठ्यक्रम इस प्रकार है:
SSC कॉन्स्टेबल (GD) प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए, आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
नोट: एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी विवरण जैसे आपका नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा की तिथि व समय की जांच करना सुनिश्चित करें। यदि आपको एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो आवश्यक सुधार के लिए तुरन्त SSC क्षेत्रीय कार्यालय से सम्पर्क करें।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) परीक्षा आयोजित करने के बाद अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SSC कॉन्स्टेबल (GD) परिणाम जारी करता है। SSC कॉन्स्टेबल (GD) परिणाम विभिन्न चरणों जैसे कंप्यूटर आधारित परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण और चिकित्सा परीक्षा में घोषित किया जाएगा।
SSC कॉन्स्टेबल (GD) परिणाम की जांच करने के लिए, आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके SSC GD कांस्टेबल 2026 उत्तर कुंजी देख कर सकते हैं:
SSC कॉन्स्टेबल (GD) परीक्षा की तैयारी के लिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं:
परीक्षा पैटर्न को समझें अपनी तैयारी शुरू करने से पहले, SSC कॉन्स्टेबल (GD) परीक्षा के परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को समझें। इससे आपको अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
एक स्टडी प्लान बनाएं एक स्टडी प्लान तैयार करें, जिसमें एक उचित समय सारिणी, विषयवार तैयारी, रिवीजन और मॉक टेस्ट शामिल हों। यह आपको पूरे पाठ्यक्रम को और व्यवस्थित तरीके से कवर करने में मदद करेगा।
अपने सामान्य ज्ञान में सुधार करें SSC कॉन्स्टेबल (GD) परीक्षा में सामान्य जागरूकता, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स के प्रश्न शामिल हैं। अपने सामान्य ज्ञान को बेहतर बनाने के लिए समाचार पत्र, पत्रिकाएं और अन्य प्रासंगिक अध्ययन सामग्री पढ़ें।
पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों और मॉक टेस्ट को हल करने का अभ्यास करें। इससे आपको परीक्षा पैटर्न को समझने और अपने समय प्रबंधन कौशल में सुधार करने में मदद मिलेगी।
अपनी शारीरिक फिटनेस में सुधार करें SSC कॉन्स्टेबल (GD) परीक्षा में शारीरिक दक्षता परीक्षा भी शामिल है। नियमित व्यायाम, दौड़ना, कूदना और अन्य शारीरिक गतिविधियाँ करके अपनी शारीरिक फिटनेस में सुधार करें।
अपने कमजोर क्षेत्रों पर ध्यान दें अपने कमजोर क्षेत्रों की पहचान करें और उन्हें सुधारने पर ध्यान दें। जरूरत पड़ने पर मेंटर्स या टीचर्स की मदद लें।
प्रेरित रहें छोटे-छोटे प्राप्त करने योग्य लक्ष्यों को निर्धारित करके, स्वयं को पुरस्कृत करके और सफलता की कल्पना करते हुए अपनी तैयारी के दौरान प्रेरित रहें।
SSC कॉन्स्टेबल (GD) क्या है?
SSC कॉन्स्टेबल (GD) भारत सरकार के विभिन्न अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पद के लिए अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा है।
मैं SSC कॉन्स्टेबल (GD) की तैयारी कैसे कर सकता हूं?
अभ्यर्थी SSC कॉन्स्टेबल (GD) के लिए परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम का पालन करके, पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों और मॉक टेस्ट का अभ्यास करके और नवीनतम करंट अफेयर्स से अपडेट रहकर तैयारी कर सकते हैं।
SSC कॉन्स्टेबल (GD) के लिए वेतनमान क्या है?
SSC GD Constable का वेतन 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार निर्धारित किया जाता है और यह Pay Level–3 के अंतर्गत आता है।
SSC कॉन्स्टेबल (GD) परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
SSC कॉन्स्टेबल (GD) 2026 परीक्षा का कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBE) फरवरी 2026 से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। SSC ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में अभी दिनवार/सटीक तारीखें जारी नहीं की हैं।
SSC कॉन्स्टेबल (GD) परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
SSC कॉन्स्टेबल (GD) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। हालांकि, कुछ श्रेणियों के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। यह विवरण SSC की आधिकारिक अधिसूचना में दिया गया है।