Exam With Arihant Logo
Top Current Affairs 16 October 2024
International Affairs

भारत और कोलंबिया ने ऑडियो-विजुअल सह-निर्माण समझौते पर किए हस्ताक्षर

  • भारत और कोलंबिया ने 16 अक्टूबर, 2024 को फिल्म उद्योग में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • यह समझौता दोनों देशों के फिल्म निर्माताओं को प्रौद्योगिकी, वित्त और रचनात्मक विचारों जैसे संसाधनों को साझा करने की अनुमति देता है।
  • यह साझेदारी संयुक्त निर्माणों को संभव बनाती है, जो दोनों देशों की अद्वितीय सांस्कृतिक और कलात्मक परंपराओं को उजागर करती हैं।
  • कोलंबिया इस फिल्म सह-निर्माण पहल में भारत के साथ साझेदारी करने वाला 17वां देश बन गया है।
  • इस समझौते का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना और वैश्विक दर्शकों के लिए विविध विषय-वस्तु तैयार करना है।

 

ASEAN-भारत साइबर नीति वार्ता

  • सिंगापुर में 16 अक्टूबर, 2024 को ASEAN-भारत साइबर नीति वार्ता आयोजित की गई, जिसकी सह-अध्यक्षता अमित ए. शुक्ला ने की।
  • दोनों पक्षों ने साइबर खतरों, राष्ट्रीय साइबर नीतियों और संयुक्त राष्ट्र में ICT विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
  • वार्ता का मुख्य उद्देश्य साइबर क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण में सहयोग बढ़ाने के तरीकों की खोज करना है।
  • चर्चा का उद्देश्य ASEAN-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना था।
  • यह वार्ता ASEAN-भारत समिट में डिजिटल परिवर्तन पर संयुक्त वक्तव्य जारी करने के बाद हुई।
Economy and Banking

भारत वर्ष 2024 में बना श्रीलंका का शीर्ष पर्यटन स्रोत बाजार

  • भारत अक्टूबर, 2024 के मध्य तक, श्रीलंका में पर्यटकों की सूची में शीर्ष पर रहा।
  • अक्टूबर, 2024 के मध्य तक श्रीलंका में 1.5 मिलियन से अधिक पर्यटकों का स्वागत किया।
  • यूनाइटेड किंगडम, रूस और जर्मनी शीर्ष पर्यटन स्रोत देशों के रूप में भारत का अनुसरण करते हैं।
  • लगातार उड़ानों और पुनः शुरू हुई नौका सेवाओं ने भारत एवं श्रीलंका के मध्य यात्रा को और अधिक सुलभ बना दिया है।
  • श्रीलंका ने वर्ष 2025 में 3 मिलियन पर्यटकों को आकर्षित करना का लक्ष्य रखा है, जिससे उद्योग को COVID-पूर्व स्तर पर वापस लाया जा सके

 

कैबिनेट ने रबी फसलों के MSP में वृद्धि को दी मंजूरी

  • कैबिनेट ने 16 अक्टूबर, 2024 को 2025-26 सत्र के लिए रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में उल्लेखनीय वृद्धि को मंजूरी दी।
  • MSP में सबसे अधिक वृद्धि रेपसीड और सरसों के लिए है, जिसमें 300 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है, इसके बाद मसूर के लिए 275 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।
  • अन्य फसलों जैसे चना, गेहूं, कुसुम और जौ के MSP में 130 से लेकर 210 प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी की गई।
  • MSP में यह वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 के लक्ष्य के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत MSP को उत्पादन लागत से कम से कम 1.5 गुना निर्धारित किया गया था।
  • इस निर्णय से किसानों को उचित मूल्य सुनिश्चित करने तथा संपूर्ण देश में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
Science and Technology

तितली विविधता के लिए काजीरंगा बना भारत का दूसरा सबसे बड़ा केंद्र (पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी)

  • 16 अक्टूबर, 2024 को आए शोध के अनुसार, एक सींग वाले गैंडों के लिए प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान अब भारत का दूसरा सबसे बड़ा तितली विविधता केंद्र है।
  • यह पार्क 446 तितली प्रजातियों का घर है, जो इसे अरुणाचल प्रदेश के नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान से पीछे रखता है।
  • मॅानसून ज्योति गोगोई के वर्ष 2007 में शुरू हुए शोध से इस अविश्वसनीय तितली विविधता की खोज हुई।
  • सितंबर, 2024 में पहला 'तितली संरक्षण सम्मेलन' आयोजित किया गया, जिसमें संपूर्ण देश से विशेषज्ञ और उत्साही लोग शामिल हुए।
  • काजीरंगा की अद्वितीय तितली आबादी हिमालय और पटकाई पर्वत शृंखलाओं से बाहर होने के बावजूद फल-फूल रही है, जो उच्च प्रजाति विविधता के लिए जाना जाता है।

 

भारत ने अपनी चौथी परमाणु ऊर्जा चालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी S4 का किया जलावतरण (रक्षा)

  • भारत ने 16 अक्टूबर, 2024 को विशाखापत्तनम के शिप बिल्डिंग सेंटर में S4 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
  • S4, S2 की तुलना में बड़ा और अधिक उन्नत है, जो 83 मेगावाट के दबावयुक्त हल्के जल रिएक्टर द्वारा संचालित है, तथा 3500 किमी की रेंज वाली K-4 पनडुब्बी-प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जाने में सक्षम है।
  • भारत का परमाणु त्रिकोण, जो वर्ष 2018 में पूरा हो गया, भूमि, वायु और समुद्र के माध्यम से परमाणु हथियार पहुंचाने में सक्षम बनाता है, जो विश्वसनीय न्यूनतम निवारण’ (CMD) के लिए महत्वपूर्ण है।
  • भारत का परमाणु सिद्धांत, जिसे वर्ष 1998 के पोखरण-II परमाणु परीक्षणों के बाद औपचारिक रूप दिया गया, विश्वसनीय न्यूनतम निवारण और प्रथम प्रयोग नहीं करने की नीति पर आधारित है।
  • इसका महत्व राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ाने तथा वैश्विक समुद्री सुरक्षा चुनौतियों के अनुरूप भारत की रणनीतिक प्रतिरोधक क्षमता और परिचालन क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने में निहित है।
Sports Panorama

रायपुर में 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

  • 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 अक्टूबर, 2024 को रायपुर, छत्तीसगढ़ में हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया।
  • T-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी उद्घाटन समारोह में शामिल थे।
  • पांच दिवसीय यह आयोजन 20 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें संपूर्ण देश से एथलीट भाग लेंगे।
  • 29 राज्यों और 10 केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग 3000 एथलीट विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
  • यह वार्षिक बैठक वन विभाग के कर्मियों को उनके एथलेटिक कौशल का प्रदर्शन करने तथा सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए एकसाथ लाती हैं।

 

 

नीतू डेविड, एलिस्टेयर कुक और एबी डिविलियर्स को ICC हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल

  • एलिस्टेयर कुक, नीतू डेविड और एबी डिविलियर्स को 16 अक्टूबर, 2024 को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
  • एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के पूर्व कप्तान है, नीतू डेविड भारत की पूर्व कप्तान है और एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका से हैं।
  • नीतू डेविड, 100 वनडे विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला, ICC वुमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप 2005 में शीर्ष विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं, जिन्होंने भारत को पहली बार फाइनल में पहुंचाया था।
  • इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी एलेस्टेयर कुक ने 250 से अधिक मैच खेले और वर्ष 2018 में संन्यास ले लिया।
  • एबी डिविलियर्स के नाम सभी प्रारूपों में 20000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड है।
  • एबी डिविलियर्स के नाम वनडे में सबसे तेज अर्धशतक, शतक और 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी है।

Latest Test Series

Jan 2024 - Dec 2024
(Hindi, English)
December 2024
(Hindi, English)
November 2024
(Hindi, English)
October 2024
(Hindi, English)
September 2024
(Hindi, English)
Jan 2024 - Sep 2024
(Hindi, English)
Jan 2024 - Jun 2024
(Hindi, English)

Recommended Magazines

0 no of items