Exam With Arihant Logo
Top Current Affairs 6 October 2024
National Affairs

भारत बना ‘इंटरनेशनल मेडिकल डिवाइस रेगुलेटर्स फोरम’ का नया सदस्य

  • केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) 6 अक्टूबर, 2024 को एक संबद्ध सदस्य के रूप में इंटरनेशनल मेडिकल डिवाइस रेगुलेटर्स फोरम (IMDRF) में शामिल हो गया।
  • यह सदस्यता भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं को IMDRF सदस्य देशों के नियामक मानकों को पूरा करने में मदद करती है, जिससे वैश्विक बाजार में ब्रांड इंडिया को मजबूती मिलती है।
  • यह विनिर्माण प्रक्रियाओं को सरल बनाता है तथा अंतर्राष्ट्रीय नियामक आवश्यकताओं के साथ बेहतर सहयोग और संरेखण के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ाता है।
  • वर्ष 2011 में स्थापित IMDRF वैश्विक चिकित्सा उपकरण नियामकों का एक सहयोगी समूह है, जिसका उद्देश्य चिकित्सा उपकरण विनियमों को सुसंगत और सुव्यवस्थित बनाना है।
  • इसके सदस्यों में विभिन्न देशों के नियामक प्राधिकरण और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) शामिल हैं।
International Affairs

वर्ल्ड बैंक ने ‘बिजनेस रेडी इंडेक्स’ का पहला संस्करण किया प्रस्तुत

  • वर्ल्ड बैंक ने 6 अक्टूबर, 2024 को वर्ष 2026 तक 180 अर्थव्यवस्थाओं को कवर करने की योजना के साथ 50 अर्थव्यवस्थाओं का आकलन करते हुए पहला ‘बिजनेस रेडी (बी-रेडी) इंडेक्स’ प्रस्तुत किया।
  • यह इंडेक्स ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ (EoDB) रैंकिंग का स्थान लेता है, जिसे वर्ष 2021 में बंद कर दिया गया था।
  • बी-रेडी इंडेक्स 3 प्रमुख स्तंभों के माध्यम से निजी क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए, कारोबारी माहौल का मात्रात्मक विश्लेषण प्रदान करता है।
  • प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली यह रिपोर्ट वर्ल्ड बैंक के गरीबी उन्मूलन और साझा समृद्धि को बढ़ावा देने के लक्ष्यों का समर्थन करती है।
  • EoDB की तुलना में बी-रेडी अधिक व्यापक है, जो व्यक्तिगत फर्मों और व्यापक निजी क्षेत्र दोनों की व्यावसायिक स्थितियों का मूल्यांकन करता है।
  • यह विनियमों की गुणवत्ता और जिम्मेदारी का भी आकलन करता है, वैधानिक कानूनों एवं व्यावहारिक जानकारी दोनों को कवर करता है, तथा विषयों की एक व्यापक शृंखला को संबोधित करता है।

 

 

भारत 44वीं कोडेक्स कमेटी मीटिंग में हुआ शामिल

  • भारत ने 2-6 अक्टूबर, 2024 तक जर्मनी के ड्रेसडेन में आयोजित “कोडेक्स कमेटी ऑन न्यूट्रिशन एंड फूड्स फॉर स्पेशल डाइटरी यूजीज” (CCNFSDU) के 44वें सत्र में भाग लिया।
  • सत्र के दौरान, भारत ने खाद्य सुरक्षा, पोषण और आहार मानकों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
  • इसका एक प्रमुख उद्देश्य छोटे बच्चों के लिए प्रोबायोटिक्स और पोषक तत्व संदर्भ मूल्यों पर दिशा-निर्देशों को अद्यतन करना था।
  • भारत ने 6-36 माह की आयु के बच्चों के लिए दो उप-समूहों की पोषक तत्वों की आवश्यकताओं का औसत निकालते हुए एक संयुक्त ‘पोषक तत्व संदर्भ मूल्य’ (NRV) का सुझाव दिया, जिसे समिति ने मंजूरी दे दी।
  • भारत ने वर्ष 2001 और वर्ष 2002 के पुराने FAO/WHO प्रोबायोटिक दिशानिर्देशों को संशोधित करने की भी वकालत की, इस प्रस्ताव का कनाडा, चिली और न्यूजीलैंड जैसे देशों ने समर्थन किया।
  • भारत ने वैज्ञानिक साक्ष्यों की कमी का हवाला देते हुए अनुवर्ती फार्मुलों में मिठास के संवेदी परीक्षण के यूरोपियन यूनियन के प्रस्ताव का सफलतापूर्वक विरोध किया। समिति ने इस मुद्दे को स्थगित कर दिया।
Science and Technology

92वां भारतीय वायु सेना दिवस

  • भारतीय वायु सेना की 92वीं वर्षगांठ 6 अक्टूबर, 2024 को चेन्नई में एक भव्य एयर शो के साथ मनाई गई, जो मरीना बीच पर 21 वर्षों में इस तरह का पहला आयोजन था।
  • इस आयोजन ने रिकॉर्ड 15 लाख लोगों को आकर्षित किया और लाखों लोगों ने इसे ऑनलाइन देखा, जिससे इसका नाम ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हो गया।
  • सुखोई, मिराज, राफेल, डकोटा और MIG सहित 72 विमानों ने जब अद्भुत फ्लाईपास्ट और एरोबेटिक्स का प्रदर्शन किया तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
  • मुख्य आकर्षणों में आकाश में बना हृदय आकार, जो राष्ट्र के प्रति प्रेम का प्रतीक है, तथा रंग-बिरंगे पक्षियों के पंखों का नमूना शामिल था।
Sports Panorama

कोको गॉफ ने जीता चाइना ओपन 2024

  • अमेरिकी टेनिस स्टार कोको गॉफ ने 6 अक्टूबर, 2024 को चाइना ओपन 2024 में जीत हासिल की।
  • विश्व में छठे स्थान पर मौजूद और मौजूदा US ओपन चैंपियन 20 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी ने चेक गणराज्य की कैरोलिन मुचोवा को मात्र 1 घंटे 16 मिनट में 6-1, 6-3 से हराया।
  • यह उनका वर्ष 2024 का दूसरा और कुल मिलाकर आठवां खिताब है। कोको गॉफ पिछले 14 वर्षों में सबसे कम आयु की चाइना ओपन चैंपियन बनीं और सेरेना विलियम्स के बाद टूर्नामेंट जीतने वाली दूसरी अमेरिकी बनी, जिन्होंने वर्ष 2004 और 2013 में जीत हासिल की थी।
  • इस जीत के साथ, उनका फाइनल रिकॉर्ड 8-1 हो गया है, और वह ओपन एरा में हार्ड-कोर्ट फाइनल में 7-0 का रिकॉर्ड बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गयी हैं।

 

ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में दिवांशी ने जीता दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण

  • भारतीय पिस्टल निशानेबाज दिवांशी ने 6 अक्टूबर, 2024 को पेरू में ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिलाओं की 25 मी स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में अपना दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।
  • उन्होंने 600 में से 564 अंक हासिल किए, जबकि साथी भारतीय निशानेबाज परीशा गुप्ता ने 559 अंक हासिल करके रजत पदक जीता मानवी जैन ने 557 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता, जिससे इस स्पर्धा में भारत ने पहली बार क्लीन स्वीप किया।
  • शिखा चौधरी पोडियम फिनिश से चूक गईं और 554 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
  • भारत 13 स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य सहित 21 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। जबकि नॉर्वे 10 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
Person in News

प्रकाश मान सिंह राउत

  • नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने 6 अक्टूबर, 2024 को प्रकाश मान सिंह राउत को देश का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया।
  • राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में आयोजित एक समारोह में मुख्य न्यायाधीश प्रकाश राउत को पद की शपथ दिलाई।
  • उनकी नियुक्ति नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 129, खंड 2 के अनुसार की गई है। संविधान परिषद ने 16 सितंबर को बैठक की थी और इस पद के लिए उनकी सिफारिश की थी।
  • वह बिश्वंभर प्रसाद श्रेष्ठ का स्थान लेंगे, जो 65 वर्ष की अनिवार्य सेवानिवृत्ति आयु प्राप्त करने के बाद 5 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए।
State Affairs

महाकुंभ 2025 के लिए नए लोगो चिन्ह का अनावरण

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 अक्टूबर, 2024 को प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए नए बहुरंगी प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया।
  • यह लोगो धार्मिक और आर्थिक समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें पौराणिक समुद्र मंथन से प्राप्त पवित्र पात्र ‘अमृत कलश’ को दर्शाया गया है।
  • डिजाइन में एक मंदिर, ऋषि, कलश, अक्षयवट वृक्ष और भगवान हनुमान की छवि शामिल हैं, जो सनातन सभ्यता में प्रकृति और मानवता के मध्य संबंध का प्रतीक है।
  • यह आत्म-जागरूकता और लोक कल्याण के सतत प्रवाह को भी दर्शाता है, जो इस आयोजन के लिए एक प्रेरणादायक प्रतीक के रूप में कार्य करता है।
  •  कुंभ मेला, जिसे UNESCO द्वारा 'मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' का दर्जा दिया गया है, विश्व में तीर्थयात्रियों का सबसे बड़ा शांतिपूर्ण समागम है।
  • प्रतीक चिन्ह में संगम का सजीव उपग्रह चित्र भी शामिल है, जो नदियों के शाश्वत प्रवाह का प्रतीक है, तथा महाकुंभ परंपरा में प्रयागराज के आध्यात्मिक और भौगोलिक महत्व को उजागर करता है।
Miscellaneous

वर्ल्ड सेरेब्रल पाल्सी डे 2024

  • वर्ल्ड सेरेब्रल पाल्सी डे 6 अक्टूबर, 2024 को वैश्विक स्तर पर मनाया गया, जिससे सेरेब्रल पाल्सी के बारे में जागरूकता बढाई जा सके और समावेशिता को बढ़ावा दिया जा सके
  • इस दिन का उद्देश्य रूढ़िवादिता को चुनौती देना तथा ऐसे समाज को बढ़ावा देना है जहां इस स्थिति वाले व्यक्तियों को उनकी पहचान और कौशल के लिए महत्व दिया जाए।
  • वर्ष 2024 का विषय "यूनीक्ली CP" है, जो इस बात पर बल देता है कि किसी व्यक्ति की दिव्यांगता उसकी संपूर्ण पहचान को परिभाषित नहीं करती है।
  • ये पहल न केवल सेरेब्रल पाल्सी वाले लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालती हैं, बल्कि उनकी प्रतिभा और अद्वितीय गुणों का भी जश्न मनाती हैं।
  • "यूनीक्ली CP" विषय एक मजबूत संदेश देती है कि सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित व्यक्ति अपनी विशिष्ट शक्तियों के माध्यम से अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।

Latest Test Series

Jan 2024 - Dec 2024
(Hindi, English)
December 2024
(Hindi, English)
November 2024
(Hindi, English)
October 2024
(Hindi, English)
September 2024
(Hindi, English)
Jan 2024 - Sep 2024
(Hindi, English)
Jan 2024 - Jun 2024
(Hindi, English)

Recommended Magazines

0 no of items