Exam With Arihant Logo
Top Current Affairs 27 August 2024
National Affairs

8वीं EPS द्वारा 50 लाख का अनुदान स्वीकृत

  • वस्त्र मंत्रालय ने 27 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के अंतगर्त 8वीं अधिकार प्राप्त कार्यक्रम समिति की बैठक में 4 स्टार्ट-अप को लगभग 50 लाख रुपये प्रदान किए।
  • ये स्टार्ट-अप्स कंपोजिट्स, सस्टेनेबल टेक्सटाइल और स्मार्ट टेक्सटाइल जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित हैं।
  • समिति ने 'तकनीकी वस्त्रों में शैक्षणिक संस्थानों को सक्षम बनाने के लिए सामान्य दिशा-निर्देशों' के भाग के रूप में, तकनीकी वस्त्रों में पाठ्यक्रम स्थापित करने के लिए 5 शैक्षणिक संस्थानों हेतु लगभग 20 करोड़ स्वीकृत किए।
  • जियोटेक्सटाइल्स, जियोसिंथेटिक्स, कंपोजिट्स और सिविल स्ट्रक्चर्स सहित विभिन्न तकनीकी वस्त्र क्षेत्रों में नए B.Tech कार्यक्रमों की शुरूआत में सहायता करेगी।
International Affairs

ऑस्ट्रेलिया में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के नामांकन पर प्रतिबंध

  • ऑस्ट्रेलिया ने 27 अगस्त, 2024 को वर्ष 2025 के लिए अंतर्राष्ट्रीय छात्र नामांकन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है, तथा इसकी संख्या 270000 तक सीमित कर दी है।
  • यह सीमा उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण पाठ्यक्रम दोनों पर लागू होती है।
  • इस प्रतिबंध से भारतीय छात्रों, विशेषकर पंजाब के छात्रों पर असर पड़ने की संभावना है, जो विदेशी छात्रों का एक प्रमुख स्रोत है।
  • शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर ने बताया कि सरकार का लक्ष्य रिकॉर्ड स्तर पर प्रवासन को रोकना है, जिसके कारण घरों के किराये की कीमतें बढ़ गई हैं।
  • वर्तमान में, ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों में महामारी से पहले की तुलना में लगभग 10% अधिक अंतर्राष्ट्रीय छात्र हैं और निजी व्यावसायिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों में 50% अधिक हैं।
  • यह निर्णय विदेशी छात्रों और श्रमिकों के लिए COVID युग की रियायतों को उलटने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।
Economy and Banking

यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस के भावी लॉन्च की घोषणा

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)  ने 27 अगस्त, 2024 को यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस (ULI) लॉन्च करने की घोषणा की है।
  • इसका उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र में ऋण प्रक्रिया को सरल और त्वरित करना  है।
  • ULI प्लेटफॉर्म वर्तमान ऋण प्रक्रिया की अकुशलताओं को दूर करेगा, जहां ऋण संबंधी जानकारी विभिन्न सरकारी और वित्तीय प्रणालियों में बिखरी हुई है, तथा इस डेटा को एक एकल, सुलभ प्रणाली में समेकित करेगा।
  • ULI भूमि अभिलेखों जैसे स्रोतों से डिजिटल जानकारी को सरल, सहमति-आधारित साझा करने में सक्षम बनाएगा तथा प्रणालियों के मध्य निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करने के लिए मानकीकृत API का उपयोग करेगा।
  • इससे कागजी कार्रवाई कम हो जाएगी और ऋण स्वीकृति में तेजी आएगी।
  • इस प्लेटफॉर्म से कृषि और MSME जैसे क्षेत्रों में उच्च ऋण मांगों को पूरा करने की उम्मीद है और यह JAM और UPI के समान भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।
Science and Technology

‘सिंगल स्ट्रेन ओरल कोलेरा वैक्सीन’ लॉन्च (स्वास्थ्य)

  • भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (BBIL) ने 27 अगस्त, 2024 को हैदराबाद में HILLCHOL® नाम से एक नया सिंगल-स्ट्रेन ओरल कोलेरा वैक्सीन (COCV) लॉन्च किया।
  • हिलमैन लेबोरेटरीज के लाइसेंस के अंतगर्त विकसित और मर्क, USA तथा वेलकम ट्रस्ट, UK द्वारा वित्त पोषित, यह वैक्सीन सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार लाने के उद्देश्य से एक सफल सहयोग का प्रतिनिधित्व करता है।
  • BBIL के कार्यकारी निदेशक डॉ. कृष्णा एला ने इस बात पर बल दिया कि हैदराबाद और भुवनेश्वर में नई उत्पादन सुविधाओं से वैक्सीन की उपलब्धता में काफी वृद्धि होगी।
  • हैजा (कोलेरा) की रोकथाम और उपचार संभव होने के बावजूद, वैश्विक स्तर पर 40 मिलियन OCV खुराकों की कमी है, तथा केवल एक निर्माता ही इसकी आपूर्ति कर रहा है।
  • 1 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए उपयुक्त यह वैक्सीन 0वें दिन और 14वें दिन दो मौखिक खुराकों में दिया जाता है तथा इसे 2°C से 8°C के मध्य संग्रहित किया जाना चाहिए।

 

भारत द्वारा Mpox के लिए RT-PCR परीक्षण किट विकसित (स्वास्थ्य)

  • भारत ने 27 अगस्त, 2024 को Mpox के लिए अपनी स्वदेशी RT-PCR परीक्षण किट पेश की।
  • केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने सीमेंस हेल्थिनियर के IMDX MPOX डिटेक्शन RT-PCR परीक्षण को मंजूरी दे दी है, जो केवल 40 मिनट में परिणाम प्रदान करता है, जो पारंपरिक तरीकों द्वारा आवश्यक 1-2 घंटे की तुलना में एक महत्वपूर्ण सुधार है।
  • वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (WHO) ने अफ्रीका में व्यापक रूप से फैली इस बीमारी के कारण Mpox को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।
  • वर्ष 2022 से अब तक, WHO ने 116 देशों में Mpox के 99000 से अधिक मामले और 208 मृत्यु की सूचना दी है।

 

भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा पार्किंसंस दवा खुराक समायोजित करने के लिए स्मार्ट सेंसर विकसित (स्वास्थ्य)

  • भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिकों ने 27 अगस्त, 2024 को पार्किंसंस रोग के प्रबंधन में दवा की खुराक को समायोजित करने के लिए एक नया स्मार्ट सेंसर बनाया है।
  • यह सेंसर, एक स्मार्टफोन-आधारित फ्लोरोसेंस टर्न-ऑन सिस्टम है, जिसे किफायती और उपयोगकर्ता-अनुकूल दोनों तरह से डिजाइन किया गया है।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उन्नत अध्ययन संस्थान द्वारा विकसित, यह परीक्षण शरीर में L-dopa की सांद्रता को सटीक रूप से मापता है, जो प्रभावी रोग नियंत्रण के लिए उचित खुराक निर्धारित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
  • L-dopa, एक रसायन जो डोपामाइन में परिवर्तित हो जाता है, का उपयोग पार्किंसंस रोग के लक्षणों के प्रबंधन के लिए एंटी-पार्किंसंस दवा के रूप में किया जाता है।

 

 

NASA के पर्सिवरेंस रोवर ने शुरू किया जेज़ेरो क्रेटर रिम पर चढ़ना (अंतरिक्ष)

  • NASA के पर्सिवरेंस रोवर ने 27 अगस्त, 2024 को जेज़ेरो क्रेटर रिम के शीर्ष पर चढ़ाई शुरू करके मंगल ग्रह पर अपने मिशन का एक महत्वपूर्ण नया चरण शुरू किया।
  • क्रेटर के तल का अन्वेषण करने में 3 वर्ष से अधिक समय बिताने के पश्चात, रोवर अब क्रेटर रिम पर 1000 फीट (305 मी) ऊपर चढ़ रहा है।
  • यह मिशन महत्वपूर्ण है क्योंकि पर्सिवरेंस द्वारा एकत्र किए गए चट्टान के नमूने मंगल ग्रह के जलवायु इतिहास और ग्रह पर पूर्व जीवन की संभावना के बारे में जानकारी दे सकते हैं।
  • वर्ष 2021 में उतरने के बाद से, रोवर ने जेज़ेरो क्रेटर के आधार से 22 रॉक कोर नमूने एकत्र किए हैं, जो कभी झील का तल था।
  • ये चट्टानें यह बता सकती हैं कि अरबों वर्षों में मंगल ग्रह का पर्यावरण किस प्रकार बदला है, जिससे वैज्ञानिकों को इस ग्रह के इतिहास और जीवन को समर्थन देने की इसकी क्षमता को समझने में मदद मिलेगी।
Person in News

जय शाह

  • BCCI के वर्तमान मानद सचिव जय शाह को 27 अगस्त, 2024 को ICC के स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया।
  • जय शाह इस भूमिका के लिए एकमात्र नामित व्यक्ति है और वे 1 दिसंबर, 2024 से यह पद संभालेंगे।
  • 35 वर्ष की आयु में वह ICC के अध्यक्ष पद पर आसीन होने वाले सबसे युवा व्यक्ति बन गये हैं।
  • यह परिवर्तन वर्तमान ICC अध्यक्ष ग्रेग बार्कले द्वारा 20 अगस्त, 2024 को की गई घोषणा के पश्चात आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह तीसरा कार्यकाल नहीं लेंगे और नवंबर में अपने वर्तमान कार्यकाल के अंत में पद छोड़ देंगे।

 

बी. श्रीनिवासन

  • बिहार कैडर के 1992 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी बी. श्रीनिवासन को 27 अगस्त, 2024 को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया।
  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी और 31 अगस्त, 2027 तक उनकी सेवानिवृत्ति तक जारी रहेगी।
  • इस भूमिका से पहले, श्रीनिवासन राजगीर में बिहार पुलिस अकादमी के निदेशक के रूप में कार्यरत थे
State Affairs

उदयपुर में GST भवन का शुभारंभ

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 27 अगस्त, 2024 को उदयपुर में नए GST भवन का उद्घाटन किया, जो 13 जिलों को सेवाएं प्रदान करेगा।
  • यह सुविधा प्रमुख सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें एक सम्मेलन कक्ष, बैठक कक्ष, डेटा एनालिटिक्स कक्ष, पुस्तकालय, पूछताछ कक्ष और एक अतिथि गृह शामिल हैं।
  • उन्होंने GST प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने और सूचना साझाकरण के माध्यम से शिकायतों को कम करने में भवन की भूमिका पर बल दिया।
  • उन्होंने सीमा शुल्क संचालन को बढ़ावा देने के लिए ICETAB 2.0 भी लॉन्च किया। नया GST भवन छोटे व्यवसायों के विकास का समर्थन करने के लिए डिजाइन किया गया है और यह आसान पहुँच के लिए प्रमुख परिवहन केंद्रों के पास रणनीतिक रूप से स्थित है।

Latest Test Series

Jan 2024 - Dec 2024
(Hindi, English)
December 2024
(Hindi, English)
November 2024
(Hindi, English)
October 2024
(Hindi, English)
September 2024
(Hindi, English)
Jan 2024 - Sep 2024
(Hindi, English)
Jan 2024 - Jun 2024
(Hindi, English)

Recommended Magazines

0 no of items