Exam With Arihant Logo
Top Current Affairs 17 October 2024
National Affairs

इंटरनेशनल मेथनॉल सेमिनार और एक्सपो 2024

  • NITI आयोग 17-18 अक्टूबर, 2024 को नई दिल्ली में दो-दिवसीय इंटरनेशनल मेथनॉल सेमिनार और एक्सपो 2024 का आयोजन कर रहा है।
  • यह कार्यक्रम, अमेरिका के मेथनॉल संस्थान के सहयोग से, मेथनॉल उत्पादन, अनुप्रयोग और प्रौद्योगिकी में प्रगति को प्रदर्शित करेगा।
  • वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन में मेथनॉल की भूमिका तथा हरित शिपिंग में कम कार्बन वाले ईंधन के रूप में इसके उदय पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा।
  • NITI आयोग के वीके सारस्वत ने बायोमास, कोयला और नवीकरणीय स्रोतों से उत्पादित होने वाले मेथनॉल की बहुमुखी प्रतिभा पर बल दिया।
  • मेथनॉल, जीवाश्म ईंधन की तुलना में एक स्वच्छ और किफायती ईंधन के रूप में, भारत के स्वच्छ ऊर्जा भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

 

असम प्रवासियों के लिए नागरिकता अधिनियम की धारा 6A की संवैधानिक वैधता बरकरार

  • सर्वोच्च न्यायालय ने 17 अक्टूबर, 2024 को 4:1 बहुमत के निर्णय से असम प्रवासियों से संबंधित नागरिकता अधिनियम की धारा 6A की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा।
  • मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि असम समझौते ने अवैध प्रवास के मुद्दे को राजनीतिक रूप से संबोधित किया है।
  • न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा ने निर्णय सुनाया कि संसद के पास धारा 6A लागू करने का अधिकार है।
  • वर्ष 1985 में जोड़ी गई धारा 6A, 1 जनवरी, 1966 से पहले असम में प्रवेश करने वाले भारतीय मूल के लोगों को नागरिकता प्रदान करती है।
  • असम के मूलनिवासी समूहों ने धारा 6A का विरोध करते हुए तर्क दिया है कि यह निर्धारित तिथि के बाद बांग्लादेश से प्रवासियों के प्रवेश को वैध बनाता है।
International Affairs

संघीय व्यापार आयोग (FTC) ने "क्लिक-टू-कैंसिल" नियम के साथ सदस्यता रद्दीकरण को बनाया सरल

  • अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग ने 17 अक्टूबर, 2024 को अंतिम क्लिक-टू-कैंसलनियम की घोषणा की।
  • इसका उद्देश्य सदस्यता रद्दीकरण को साइन अप करने जितना सरल बनाना है।
  • यह नियम कम्पनियों को अनावश्यक रद्दीकरण प्रक्रिया अपनाने से रोकता है।
  • इस नियम के अंतर्गत विक्रेताओं को ग्राहकों को निःशुल्क ट्रायल और सशुल्क सदस्यता के बारे में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
  • यह विक्रेताओं को तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने, बिना सहमति के शर्तों का खुलासा करने में विफल रहने से रोकता है।
  • यह नियम शिकायतों में वृद्धि और उपभोक्ताओं द्वारा अप्रयुक्त सेवा लागत के कारण लागू किया गया था।
  • वर्ष 1914 में स्थापित, अमेरिकी FTC भ्रामक प्रथाओं को रोकने और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए उपभोक्ता अधिकार एवं प्रति-एकाधिकार कानूनों को लागू करता है।

 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इंटरनेशनल पार्लियामेंट्री यूनियन की 149वीं सभा  का आयोजन

  • इंटरनेशनल पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) की 149वीं सभा 13 -17 अक्टूबर, 2024 के मध्य जिनेवा में आयोजित की गयी।
  • इसका आयोजन विषय "Harnessing Science, Technology and Innovation (STI) for a more peaceful and sustainable future," के अंतर्गत हुआ
  • इसके अंतर्गत वैश्विक शांति, स्थिरता और विकास के मुद्दों को संबोधित करने में STI की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया गया।
  • जमैका इंटरनेशनल पार्लियामेंट ऑफ द यूनाइटेड नेशंस (IPU) में 181वें सदस्य के रूप में पुनः शामिल हुआ।
  • पेरिस में 1889 ई. में स्थापित यह संगठन वैश्विक संवाद, शांति, लोकतंत्र और सतत विकास को बढ़ावा देता है, तथा इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
  • IPU एक वैश्विक मंच है, जो 181 राष्ट्रीय संसदों और 15 क्षेत्रीय निकायों को एकजुट करता है।
  • यह वैश्विक मुद्दों पर संवाद, सहयोग और कार्रवाई को बढ़ावा देता है।

 

ग्लोबल मल्टिडाइमेंशनल पॅावर्टी इंडेक्स 2024 (MPI)

  • ऑक्सफोर्ड पॅावर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनिशिएटिव (OPHI) और यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) ने MPI पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट 17 अक्टूबर, 2024 को जारी की
  • यह रिपोर्ट हिंसक संघर्ष के आंकड़ों को बहुआयामी गरीबी के आंकड़ों के साथ एकीकृत करती है, ताकि विभिन्न देशों में उनके परस्पर संबंध को समझा जा सके।
  • ग्लोबल मल्टिडाइमेंशनल पॅावर्टी इंडेक्स 2024 (MPI) का विषय “Poverty amid Conflict” था
  • ग्लोबल मल्टिडाइमेंशनल पॅावर्टी इंडेक्स 2024 10 संकेतकों पर आधारित है और तीन आयामों में गरीबी को मापता है: स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर।
  • रिपोर्ट में ‘उप्साला कनफ्लिक्ट डेटा प्रोग्राम (UNDP) के डेटा का उपयोग किया गया है और इसके डेटाबेस में अब 112 देशों के डेटा शामिल हैं।
  • संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में MPI मान काफी अधिक है, जिसके कारण गरीबी में स्थिरता आती है, या गरीबी में कमी धीमी होती है।
  • 1.1 बिलियन लोग तीव्र बहुआयामी गरीबी से पीड़ित हैं, जिनमें से आधे से अधिक बच्चे हैं जो अपर्याप्त आवास, स्वच्छता, बिजली, पोषण और स्कूल से पीड़ित हैं।
Economy and Banking

CBDT ने आयकर नियमों में किया संशोधन

  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आयकर नियमों में संशोधन को अधिसूचित किया है।
  • वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए एकत्रित TCS और काटे गए TCS के लिए क्रेडिट का दावा करने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।
  • नाबालिगों के लिए उनके माता-पिता को TCS क्रेडिट का दावा करने के लिए सक्षम बनाया गया है।
  • वेतनभोगी कर्मचारियों के मामले में कर कटौती करने के लिए स्रोत पर काटे गए या संग्रहित कर को भी इसमें शामिल करने के लिए आयकर अधिनियम के नियमों में संशोधन किया गया है।
  • संग्रहणकर्ता के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को TCS का क्रेडिट देने की अनुमति देने के लिए नियमों में भी संशोधन किया गया है
  • जैसे कि नाबालिग करदाता के मामले में माता-पिता, जब नाबालिग की आय को माता-पिता की आय के साथ जोड़ दिया जाता है।
Science and Technology

भारत के पहले स्व-संचालित इनडोर वायु गुणवत्ता मॉनिटर का उद्घाटन

  • केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने 17 अक्टूबर, 2024 को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर देश के पहले स्व-संचालित इनडोर वायु गुणवत्ता मॉनिटर, पवन चित्र का उद्घाटन किया।
  • पवन चित्र एक ऑफ-ग्रिड, स्व-संचालित इनडोर वायु गुणवत्ता मॉनिटर है जो प्रौद्योगिकी, परंपरा और कला का मिश्रण है।
  • यह CSIR-NIIST द्वारा विकसित स्वदेशी इनडोर सौर कोशिकाओं पर संचालित होता है, जो पर्यावरण अनुकूल और नवीन डिजाइन को दर्शाता है।
  • इसे स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्रियों से तैयार किया गया है और प्रकाश संश्लेषण की प्राकृतिक प्रक्रिया की नकल करने के लिए डिजाइन किया गया है।

 

भारतीय तटरक्षक बल ने तटीय सुरक्षा अभ्यास 'सागर कवच' का सफलतापूर्वक किया आयोजन (रक्षा)

  • भारतीय तटरक्षक बल ने 16-17 अक्टूबर, 2024 को 'सागर कवच' तटीय सुरक्षा अभ्यास आयोजित किया।
  • यह तटीय सुरक्षा अभ्यास गुजरात तथा केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में आयोजित किया गया।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य मौजूदा ‘मानक संचालन प्रक्रियाओं’ (SOP) को मान्य करते हुए समुद्री और तटीय सुरक्षा तैयारियों में सुधार करना था।
  • गुजरात के गांधीनगर स्थित तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय ने इस अभ्यास का समन्वय किया।
  • इस अभ्यास में भारतीय नौसेना, राज्य पुलिस, समुद्री पुलिस, सीमा सुरक्षा बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, गुजरात समुद्री बोर्ड, खुफिया ब्यूरो और बंदरगाह अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
  • अभ्यास के दौरान भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना तथा समुद्री पुलिस ने हवाई और समुद्री निगरानी के लिए विभिन्न जहाजों का उपयोग किया।
Person in News

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दूसरे कार्यकाल के लिए ली शपथ

  • नायब सिंह सैनी ने 17 अक्टूबर, 2024 को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लगातार तीसरी बार अपना नेतृत्व बरकरार रखा।
  • अक्टूबर, 2024 के विधानसभा चुनावों में BJP ने 90 में से 48 सीटें जीती, जबकि कांग्रेस पार्टी ने 37 सीटों के साथ बेहतर प्रदर्शन किया।
  • BJP ने चुनाव में 17 अनुसूचित जातियों की सीटों में से 8 पर कब्जा किया।
  • संविधान के अनुच्छेद 164(1A) के अनुसार हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों को शपथ दिलाई।
  • वर्ष 1970 में जन्मे नायब सिंह सैनी तीन दशकों से राजनीति में शामिल हैं और वर्ष 2019 में उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट जीती थी।
State Affairs

मध्य प्रदेश में लगाए गए 'पिंक अलार्म'

  • महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश दतिया जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में 'पिंक अलार्म' लगाए गए हैं।
  • यह पहल सार्वजनिक अस्पतालों में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिला कलेक्टर संदीप माकिन द्वारा विकसित की गई थी।
  • दबाये जाने पर, अलार्म एक सायरन बजाता है, जिससे सुरक्षाकर्मी पांच मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं।
  • प्रसूति वार्ड, ट्रॉमा सेंटर और न्यू OPD ब्लॉक की तीनों मंजिलों पर स्टाफ ड्यूटी रूम में अलार्म लगाए गए हैं।
  • ‘दतिया जिला अस्पताल’ महिलाओं के लिए यह सुरक्षा सुविधा उपलब्ध कराने वाला मध्य प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल है।

 

मणिपुर में मनाया गया “मेरा होउ चोंगबा" उत्सव

  • मणिपुर में 17 अक्टूबर को "मेरा होउ चोंगबा" उत्सव मनाया गया।
  • यह एकता का जश्न मनाता है, जो विशेष रूप से मैतेई और कुकी-जो समुदायों के मध्य वर्तमान जातीय तनाव के बीच महत्वपूर्ण है।
  • मेरा माह के 15वें चंद्र दिवस पर आयोजित यह उत्सव इम्फाल के सना कोनुंग और कंगला उत्तरा में मनाया गया।
  • इस त्यौहार का उद्देश्य भाईचारे के बंधन को मजबूत करना और मणिपुर के विविध स्वदेशी समुदायों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देना है।
  • "मेरा होउ चोंगबा" राज्य की सांस्कृतिक विविधता एवं इसके पहाड़ी और घाटी समुदायों में एकता की सामूहिक भावना पर प्रकाश डालता है।

Latest Test Series

Jan 2024 - Dec 2024
(Hindi, English)
December 2024
(Hindi, English)
November 2024
(Hindi, English)
October 2024
(Hindi, English)
September 2024
(Hindi, English)
Jan 2024 - Sep 2024
(Hindi, English)
Jan 2024 - Jun 2024
(Hindi, English)

Recommended Magazines

0 no of items