Exam With Arihant Logo
Top Current Affairs 28 July 2024
National Affairs

शिक्षा सप्ताह 2024 कार्यक्रम

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 22 जुलाई - 28 जुलाई, 2024 तक शिक्षा सप्ताह मनाया।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहयोग को बढ़ावा देना और NEP 2020 द्वारा लाए गए शैक्षिक सुधारों पर प्रकाश डालना है।
  • इसके अंतर्गत छात्रों और शिक्षकों को ज्ञान एवं अवसर प्रदान करके, उन्हें सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किए गए सुधारों के प्रभाव को प्रदर्शित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
  •  शिक्षा सप्ताह का आयोजन NEP 2020 की उपलब्धियों का सम्मान करता है, जो भारत के शैक्षिक परिदृश्य को बदलने और शिक्षा के लिए एक सहयोगात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका पर बल देता है।

 

9 नए राज्यपालों की नियुक्ति

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 28 जुलाई 2024 को विभिन्न राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की।

          राज्यपालों की सूची :-

राज्यपाल

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश

हरिभाऊ किसनराव बागडे

राजस्थान

के. कैलाशनाथन

पुडुचेरी के (उपराज्यपाल)

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

असम और मणिपुर

गुलाब चंद कटारिया

पंजाब और चंडीगढ़

सी.पी. राधाकृष्णन

महाराष्ट्र

सी.एच. विजयशंकर

मेघालय

रमेन डेका

छत्तीसगढ

संतोष कुमार गंगवार

झारखंड

ओम प्रकाश माथुर

सिक्किम

 जिष्णु देव वर्मा

तेलंगाना

International Affairs

‘वर्ल्डस ग्रेटेस्ट प्लेसेस’ लिस्ट 2024

  • टाइम पत्रिका ने 28 जुलाई, 2024 को 100 उल्लेखनीय वैश्विक स्थलों को शामिल करते हुए ‘वर्ल्डस ग्रेटेस्ट प्लेसेस’  की सूची प्रकाशित की।
  • हाइलाइट किए गए स्थानों में तीन भारतीय स्थान मुम्बई में ‘म्यूजियम ऑफ सॉल्यूशन्स’, हैदराबाद में ‘मनम चॉकलेट’, तथा हिमाचल प्रदेश में ‘रेस्तरां नार’ शामिल थे।
  • इन स्थलों कोप्लेस टू विजिटकैटेगरी में मान्यता दी गई, जिनमें होटल, क्रूज, रेस्तरां, अट्रैक्शन्स, संग्रहालय और पार्क सहित विविध प्रकार के प्रतिष्ठान शामिल हैं।
  • इस सूची में पहले 50 शहर शामिल थे, लेकिन अब इसमें संपूर्ण विश्व के 100 अद्वितीय स्थलों को शामिल किया गया है, जिनमें से प्रत्येक अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट है।

 

वर्ष 2024 में पर्यटकों के लिए विश्व के 10 सबसे खतरनाक शहर

  • फोर्ब्स ने 28 जुलाई, 2024 को पर्यटकों के लिए विश्व के 10 सबसे खतरनाक शहरों की एक सूची प्रकाशित की है।
  • यह रैंकिंग उच्च अपराध दर, हिंसा, राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक कठिनाइयों जैसे कारकों पर आधारित है।
  • फोर्ब्स एडवाइजर ने पर्यटकों के लिए सुरक्षा और जोखिम के स्तर का मूल्यांकन करने के लिए सात प्रमुख मानदंडों का उपयोग करते हुए 60 अंतर्राष्ट्रीय शहरों का मूल्यांकन किया।
  • इस व्यापक विश्लेषण का उद्देश्य संपूर्ण विश्व में यात्रियों के लिए सबसे खतरनाक और सबसे कम जोखिम वाले शहरों की पहचान करना था।

                                                  विश्व के 10 सबसे खतरनाक शहर

रैंक

शहर

  1.  

काराकास (वेनेज़ुएला)

  1.  

कराची (पाकिस्तान)

  1.  

यांगून (म्यांमार)

  1.  

लागोस (नाइजेरिया)

  1.  

मनीला (फिलीपींस)

  1.  

ढ़ाका (बांग्लादेश)

  1.  

बोगोटा (कोलंबिया)

  1.  

कायरो (मिस्र)

  1.  

मैक्सिको सिटी (मैक्सिको)

  1.  

क्विटो (इक्वाडोर)

Sports Panorama

श्रीलंका ने जीता वुमेन एशिया कप

  • श्रीलंका महिला टीम ने 28 जुलाई, 2024 को दांबुला में आयोजित फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराकर अपना पहला T20 एशिया कप जीता।
  • भारत ने 166 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन श्रीलंका ने कप्तान चमारी अथापट्टू, हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी के महत्वपूर्ण योगदान से इसे सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।
  • चमारी अथापट्टू ने 12वें ओवर में आउट होने से पहले 61 रन बनाए।
  • इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना के अर्धशतक तथा जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष की उपयोगी पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन बनाए थे।
  • हर्षिता मदावी को ‘प्लेयर ऑफ मैच’ चुना गया, जबकि चमारी अथापट्टू को ‘प्लेयर ऑफ सीरीज’ का पुरस्कार मिला।
Person in News

मनु भाकर

  • मनु भाकर ने 28 जुलाई, 2024 को पेरिस ओलंपिक खेलों में महिलाओं की 10 मी एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया और ओलंपिक निशानेबाजी पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • यह पेरिस 2024 में किसी भी खेल में भारत का पहला पदक और देश के लिए निशानेबाजी में पांचवां ओलंपिक पदक भी था।
  • भारत ने इससे पहले एथेंस 2004 से लंदन 2012 तक लगातार तीन ओलंपिक में निशानेबाजी में पदक जीते थे, लेकिन अगले दो खेलों में उसे जीत नहीं मिली थी।
  • 22 वर्षीय भाकर ने फाइनल में 221.7 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहीं। कोरिया गणराज्य की ओह ये जिन ने रिकॉर्ड 243.2 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी हमवतन येजी किम ने 241.3 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

 

मंदिसा माया

  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने 28 जुलाई, 2024 को मंदिसा माया को देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है, जो 1 सितंबर, 2024 से प्रभावी होगी।
  • वर्तमान में उप मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत मंदिसा माया एक अग्रणी वियाक्तित्व हैं, वे ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ अपील’ में नियुक्त होने वाली पहली अश्वेत महिला भी हैं।
  • संवैधानिक न्यायालय में जाने से पहले, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दूसरे सबसे बड़े न्यायालय, ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ अपील’ में न्यायाधीश अध्यक्ष का पद संभाला था।
  • उनके करियर में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां जैसे वहां न्यायाधीश बनने वाली पहली अश्वेत महिला होना, तथा न्यायालय की उपाध्यक्ष और फिर अध्यक्ष के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला होना शामिल हैं।

 

मनोज मित्तल

  • मनोज मित्तल ने 28 जुलाई, 2024 को सरकार द्वारा उनकी नियुक्ति के पश्चात भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया।
  • मनोज मित्तल वित्तीय सेवा उद्योग में 33 वर्षों से अधिक के करियर के साथ इस पद पर व्यापक अनुभव लेकर आए हैं।
  • SIDBI में अपनी नई भूमिका से पहले, उन्होंने भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (IFCI) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य किया।
  • उनकी व्यापक पृष्ठभूमि में IFCI के MD और CEO के साथ-साथ SIDBI के उप प्रबंध निदेशक के रूप में पूर्व भूमिकाएं शामिल हैं।
State Affairs

बिहार पुलिस जारी करेगी एकीकृत व्हाट्सएप नंबर

  • बिहार पुलिस ने 28 जुलाई, 2024 को अपराध और अन्य मुद्दों से संबंधित सार्वजनिक शिकायतों के लिए  एक एकीकृत व्हाट्सएप नंबर शुरू करने की घोषणा की।
  • इस पहल का उद्देश्य पारदर्शिता और जन-मित्रता को बढ़ाना है, जैसा कि DGP बिहार, आरएस भट्टी ने पटना में 3 नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित एक कार्यशाला के दौरान बताया।
  • DGP ने बेहतर शिकायत निवारण और सुगमता के लिए बिहार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग को बढ़ाने पर बल दिया।
  • पिछले डेढ़ वर्ष में बिहार पुलिस के सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या लगभग 1.2 मिलियन हो गई है, जिससे पुलिस सोशल मीडिया से जुड़ने के मामले में राज्य देश में शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गया है।

Latest Test Series

Jan 2024 - Dec 2024
(Hindi, English)
December 2024
(Hindi, English)
November 2024
(Hindi, English)
October 2024
(Hindi, English)
September 2024
(Hindi, English)
Jan 2024 - Sep 2024
(Hindi, English)
Jan 2024 - Jun 2024
(Hindi, English)

Recommended Magazines

0 no of items