Exam With Arihant Logo
Top Current Affairs 26 August 2024
National Affairs

‘विज्ञान धारा’ योजना को मंजूरी

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 26 अगस्त, 2024 को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 10579.84 करोड़ के प्रस्तावित बजट के साथ 'विज्ञान धारा' नामक एक नई केंद्रीय क्षेत्र योजना के अंतगर्त 3 प्रमुख योजनाओं को जारी रखने को मंजूरी दी।
  • 'विज्ञान धारा' का उद्देश्य भारत के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (STI) पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की पंचवर्षीय योजना का समर्थन करना और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण में योगदान देना है।
  • इसमें 3 प्रमुख घटक शामिल हैं:
  1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थागत और मानव क्षमता निर्माण,
  2. अनुसंधान एवं विकास,
  3. नवाचार प्रौद्योगिकी विकास और तैनाती।
  • योजना का बजट प्रभावी निधि उपयोग तथा विभिन्न उप-योजनाओं और कार्यक्रमों के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगा।
International Affairs

भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन

  • दूसरा भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन 26 अगस्त, 2024 को सिंगापुर में आयोजित हुआ, जिसमें उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
  • चर्चा में 6 प्रमुख क्षेत्र डिजिटलीकरण, कौशल विकास, स्थिरता, स्वास्थ्य सेवा, उन्नत विनिर्माण और कनेक्टिविटी शामिल थे।
  • बैठक में दोनों देशों के मध्य राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मनाने की योजनाओं तथा ASEAN और G20 मामलों सहित क्षेत्रीय सहयोग पर भी चर्चा हुई।
  • प्रथम गोलमेज सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, डिजिटल सहयोग और सेमीकंडक्टर विकास में सफल समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।

 

 

पैसिफिक आइलैंड्स फोरम की वार्षिक बैठक

  • नुकु'आलोफा (टोंगा) में 26 अगस्त, 2024 को पैसिफिक आइलैंड्स फोरम (PIF) की बैठक शुरू हुई, जिसमें लगभग 40 देशों के 1500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लिया।
  • इस वर्ष की चर्चाएं जलवायु परिवर्तन तथा चीन और अमेरिका के मध्य बढ़ती प्रतिद्वंद्विता पर केंद्रित हैं।
  • वर्ष 1971 में स्थापित PIF में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, फिजी और टोंगा जैसे 18 पैसिफिक नेशंस शामिल हैं।
  • फोरम का उद्देश्य आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, राजनीतिक प्रणालियों को उन्नत करना, क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना और आम चुनौतियों का समाधान करना है।
  • बढ़ते समुद्री स्तर के कारण जलवायु परिवर्तन एक बड़ी चिंता का विषय है, जो कई PIF सदस्यों को प्रभावित कर रहा है। पैसिफिक रेजिलिएंस फैसिलिटी (PRF) वर्तमान में अपने $500 मिलियन के लक्ष्य से $380 मिलियन पीछे है।
  • एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा चीन और अमेरिका के मध्य प्रतिस्पर्धा है, जिसमें चीन सुरक्षा समझौतों के माध्यम से अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है और अपना अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल भेज रहा है, जबकि अमेरिका का प्रतिनिधित्व उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल कर रहे हैं।
Science and Technology

IISER पुणे द्वारा CsPbBr3 विकसित

  • भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) पुणे ने 26 अगस्त, 2024 को CsPbBr3 नैनोप्लेटलेट्स विकसित करने की एक नई विधि विकसित की।
  • ये छोटे क्रिस्टल होते हैं, जो सौर पैनलों और LED जैसे प्रकाश-संवेदनशील उपकरणों में उपयोगी होते हैं।
  • जर्नल एडवांस्ड मैटेरियल्स में प्रकाशित, यह शोध उच्च तापमान पर प्रकाश और स्थिरता के साथ CsPbBr3 की मजबूती अतःक्रिया पर प्रकाश डालता है, जो इसे उन्नत प्रोद्योगिकी के लिये मूल्यवान बनाता है
  • फेरोइलेक्ट्रिसिटी और कम डार्क करंट जैसे गुणों वाले उच्च गुणवत्ता वाले क्रिस्टल को विकसित करने में पिछली चुनौतियों ने उनके उपयोग को सीमित कर दिया था।
  • टीम ने बेहतर गुणवत्ता वाले क्रिस्टल बनाने के लिए कमरे के तापमान पर सोल्वोथर्मल संश्लेषण प्रक्रिया का उपयोग किया।
  • उन्होंने पाया कि ये क्रिस्टल फेरोइलेक्ट्रिक गुण प्रदर्शित करते हैं, अर्थात वे अपने विद्युत ध्रुवीकरण को बदल सकते हैं, जो उन्नत तकनीकी अनुप्रयोगों के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Mpox से निपटने के लिए WHO की 6 माह की वैश्विक योजना (स्वास्थ्य)

  • ‘वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (WHO) ने 26 अगस्त, 2024 को Mpox प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए 6 माह की वैश्विक रणनीतिक योजना शुरू की।
  • इसका उद्देश्य वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित प्रयासों के माध्यम से मानव-से-मानव संचरण को रोकना है।
  • सितंबर, 2024 से फरवरी, 2025 तक चलने वाली इस योजना के लिए $135 मिलियन का वित्तपोषण मांगा गया है और इसमें उच्च जोखिम वाले समूहों, जैसे हाल के मामलों के निकट संपर्क और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए रणनीतिक टीकाकरण शामिल है।
  • यह प्रभावित देशों में जोखिम वाले समूहों के लिए नेतृत्व, साक्ष्य-आधारित मार्गदर्शन और चिकित्सा संसाधनों तक पहुंच पर बल देता है।
  • यह योजना समानता, वैश्विक एकजुटता, सामुदायिक सशक्तिकरण, मानवाधिकार तथा अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों, नागरिक समाज, शोधकर्ताओं और सदस्य राज्यों के मध्य समन्वय के सिद्धांतों पर आधारित है।

 

अंबागढ़, नागपुर में नई वनस्पति प्रजातियाँ की हुई खोज (पर्यावरण)

  • तीन वनस्पति विज्ञान शिक्षकों ने 26 अगस्त, 2024 को महाराष्ट्र के भंडारा जिले के अंबागढ़ जंगल में एक नई वनस्पति प्रजाति *क्लीस्टेन्थस दीक्षाभूमियाना* की खोज में की थी।
  • यह पौधा क्लीस्टेन्थस वंश का एक नया सदस्य है, जो संपूर्ण विश्व में ज्ञात 135वीं प्रजाति बन गया है।
  • इस पौधे को स्थानीय रूप से 'गराडी' कहा जाता है, इसमें लाल फल और शाखाएं जैसी अनूठी विशेषताएं पाई गईं, जो इसे हरे बेर के आकार के फलों वाली स्थानीय गराडी प्रजाति से अलग करती हैं।
  • इसका नाम दीक्षाभूमि के सम्मान में रखा गया है। जो की नागपुर का एक ऐतिहासिक स्थल हैं, यह अब तक भारत में पहचानी गई 9वीं *क्लीस्टेन्थस *प्रजाति है और 6ठी स्थानिक प्रजाति है।
  • यह पौधा फरवरी और जुलाई के मध्य खिलता है और अंबागढ़ के शुष्क, पर्णपाती, पहाड़ी जंगलों में पनपता है।

 

 

मत्स्य पालन के प्रबंधन को बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन

  • ICAR-CIFE और VAMNICOM ने 26 अगस्त, 2024 को मत्स्य पालन में सहकारी प्रबंधन को बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • यह संयुक्त अनुसंधान, शिक्षा और क्षमता निर्माण के माध्यम से उन्नत प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने, मूल्य संवर्धन करने तथा कार्यप्रणाली में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
  • इस साझेदारी का उद्देश्य आधुनिक प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देकर और मूल्यवर्धित उत्पाद बनाकर मत्स्य सहकारी समितियों को आगे बढ़ाना है।
  • यह सहयोग शिक्षा, अनुसंधान और परामर्श में संयुक्त पहल के माध्यम से मत्स्य पालन पारिस्थितिकी तंत्र में नए अवसरों की खोज भी करेगा।
  • कृषि मंत्रालय के अंतर्गत 6 जून, 1961 को स्थापित ICAR-CIFE एक समृद्ध विरासत वाला अग्रणी मत्स्य पालन विश्वविद्यालय है।
  • यह उत्कृष्टता के केन्द्र के रूप में विकसित हुआ है, जो मत्स्य पालन में उन्नत शिक्षा और अनुसंधान कार्यक्रम प्रदान करता है, तथा छात्रों को इस क्षेत्र में अग्रणी बनने के लिए प्रशिक्षण देता है।
Person in News

सिंधु गंगाधरन

  • NASSCOM ने 26 अगस्त, 2024 को राजेश नांबियार के स्थान पर SAP लैब्स इंडिया की प्रबंध निदेशक सिंधु गंगाधरन के अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • सिंधु गंगाधरन, जो SAP लैब्स इंडिया का नेतृत्व करने वाली पहली महिला थीं और इससे पहले NASSCOM GCC परिषद की अध्यक्ष थीं, सीमेंस इंडिया और टाइटन कंपनी के बोर्ड में भी कार्य करती हैं और इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स की संचालन समिति का हिस्सा हैं।
  • कॉग्निजेंट के भारत में प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले राजेश नांबियार, NASSCOM के लिए मनोनीत अध्यक्ष की भूमिका संभालेंगे और वर्तमान अध्यक्ष देबजानी घोष का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल नवंबर, 2024 में समाप्त हो रहा है।
Awards and Honours

24वें इंटरनेशनल मदर टेरेसा अवार्ड

  • मिलेनियम प्लाजा, दुबई (UAE) में 26 अगस्त, 2024 को 24वां इंटरनेशनल मदर टेरेसा अवार्ड समारोह प्रसिद्ध मानवतावादी की 114वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया।
  • अखिल भारतीय अल्पसंख्यक एवं कमजोर वर्ग परिषद द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम भारत से बाहर दूसरी बार आयोजित किया गया, जबकि दोनों ही बार अंतर्राष्ट्रीय समारोह दुबई में आयोजित किये गये थे।
  • मदर टेरेसा की मृत्यु के पश्चात वर्ष 1997 में स्थापित ये पुरस्कार भारत में शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति, खेल, सामाजिक कार्य, चिकित्सा, उद्योग और राजनीति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करते हैं।
  • इस वर्ष के समारोह में विभिन्न देशों और क्षेत्रों के विविध पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया।
State Affairs

जास्कर आधिकारिक तौर पर लद्दाख का नया जिला घोषित

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 26 अगस्त, 2024 को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में ज़ांस्कर को एक नए जिले के रूप में घोषित किया।
  • लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद कारगिल के कार्यकारी पाषर्द पंचोक ताशी के नेतृत्व में एक संवाददाता सम्मेलन में इस घोषणा का जश्न मनाया गया।
  • पंचोक ताशी ने जांस्कर के निवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर ताशी के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।
  • लद्दाख में अब 5 नए जिले ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग, हैं, जो इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिवर्तन का प्रतीक है।

 

 

राजस्थान व मध्य प्रदेश विकसित करेंगे ‘श्री कृष्ण गमन पथ’

  • राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने 26 अगस्त, 2024 को धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए 'श्री कृष्ण गमन पथ' नामक एक नया धार्मिक सर्किट विकसित करने की योजना की घोषणा की।
  • यह सर्किट मथुरा में भगवान श्री कृष्ण के जन्मस्थान को मध्य प्रदेश के पवित्र शहर उज्जैन से जोड़ेगा, जो हिंदू धर्म के सबसे पूजनीय देवताओं में से एक के पदचिह्नों का अनुसरण करेगा।
  • इस पथ का विकास राजस्थान और मध्य प्रदेश के मध्य एक संयुक्त प्रयास होगा, जो सांस्कृतिक पर्यटन में अंतर-राज्यीय सहयोग को प्रदर्शित करेगा।
  • ‘श्री कृष्ण गमन पथ’ महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, जो भगवान कृष्ण की जन्मस्थली से लेकर उनकी शिक्षास्थली तक की यात्रा से जुड़े विभिन्न स्थानों को जोड़ता है।
  • इससे भक्तों को देवता के पदचिन्हों पर चलने का अवसर मिलेगा, जिससे परियोजना में एक आध्यात्मिक आयाम जुड़ जाएगा।

Latest Test Series

Jan 2024 - Dec 2024
(Hindi, English)
December 2024
(Hindi, English)
November 2024
(Hindi, English)
October 2024
(Hindi, English)
September 2024
(Hindi, English)
Jan 2024 - Sep 2024
(Hindi, English)
Jan 2024 - Jun 2024
(Hindi, English)

Recommended Magazines

0 no of items