Exam With Arihant Logo
Top Current Affairs 7 August 2024
National Affairs

लोकसभा द्वारा वित्त विधेयक, 2024 पारित

  • लोकसभा ने 7 अगस्त, 2024 को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजटीय प्रक्रिया को पूरा करते हुए वित्त विधेयक, 2024 को पारित कर दिया।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर कानूनों को सरल बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने और विशेष रूप से मध्यम वर्ग के लिए अनुपालन को आसान बनाने के लिए सरकार के प्रयासों पर बल दिया।
  • विधेयक में संशोधित आयकर स्लैब, वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए बढ़ी हुई मानक कटौती, तथा पारिवारिक पेंशन और नियोक्ता अंशदान पर बढ़ी हुई कटौती शामिल है।
  • निर्मला सीतारमण ने स्टार्टअप्स के लिए एंजल टैक्स हटाने, निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सीमा शुल्क प्रक्रियाओं को सरलीकरण और रिकॉर्ड संख्या में आयकर रिटर्न दाखिल करने पर भी प्रकाश डाला।

 

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार की घोषणा

  • केंद्र सरकार ने 7 अगस्त, 2024 को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार में भारत के सर्वोच्च सम्मानों में से एक, राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार की घोषणा की।
  • इस पुरस्कार का उद्देश्य वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और नवप्रवर्तकों के व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से किए गए असाधारण योगदान को मान्यता प्रदान करना है।
  • ISRO-चन्द्रयान 3 टीम को अंतरिक्ष विज्ञान में उनके कार्य के लिए ‘विज्ञान टीम पुरस्कार’ दिया जाएगा।
  • भारतीय विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर जी. पद्मनाभन को जैविक विज्ञान में आजीवन उपलब्धियों के लिए विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • ‘विज्ञान श्री पुरस्कार’ आनंदरामकृष्णन सी, उमेश वार्ष्णेय और अन्य को दिया जाएगा। विज्ञान युवा पुरस्कार के नामांकित व्यक्तियों में डॉ. बप्पी पॉल और राधा कृष्णन महालक्ष्मी शामिल हैं।
  • पुरस्कार समारोह इस महीने की 23 तारीख को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।
International Affairs

भारत के पहले GI टैग वाले अंजीर जूस का पोलैंड को निर्यात

  • भारत ने 7 अगस्त, 2024 को पोलैंड को अपना पहला GI-टैग वाला अंजीर जूस निर्यात करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
  • यह हांगकांग को पुरंदर अंजीर के सफल निर्यात के पश्चात हुआ है , जो भारतीय कृषि उत्पादों की वैश्विक क्षमता को प्रदर्शित करता है।
  •  पुरंदर हाइलैंड्स यूरोप को भारतीय अंजीर का जूस और हांगकांग को वाणिज्यिक मात्रा में पुरंदर अंजीर का निर्यात करने वाली अग्रणी कंपनी है।
  • प्रयुक्त अंजीर अपनी गुणवत्ता के लिए पहचाने जाते हैं तथा उन्हें भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्राप्त है।
  • कंपनी अपनी सफलता का श्रेय पर्याप्त सरकारी सहयोग को देती है, जिसमें वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा पूर्व कृषि एवं रक्षा मंत्री शरद पवार का समर्थन भी शामिल है।

 

ऑस्ट्रेलिया द्वारा अनुसंधान और सांस्कृतिक सहयोग के लिए मैत्री अनुदान का शुभारंभ

  • ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 7 अगस्त, 2024 को ऑस्ट्रेलिया-भारत सहयोग बढ़ाने के लिए ‘मैत्री अनुसंधान और सांस्कृतिक साझेदारी अनुदान’ की शुरुआत की।
  • ये अनुदान टिकाऊ विनिर्माण, ऊर्जा संक्रमण अनुसंधान और कलात्मक प्रयासों जैसे क्षेत्रों को कवर करते हैं।
  • मंत्री पेनी वोंग ने मानवीय संबंधों को बढ़ावा देकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में अनुदान की भूमिका पर प्रकाश डाला।
  • प्राप्तकर्ताओं में भारत में दीर्घकालिक ऑस्ट्रेलियाई प्रौद्योगिकी विनिर्माण पर परियोजनाएं, ऑस्ट्रेलियाई ऊर्जा शोधकर्ताओं को भारतीय स्टार्ट-अप्स से जोड़ने वाली कार्यशालाएं, तथा मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वायर को जीवंत कैनवास में बदलने वाली एक कलात्मक पहल शामिल हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंध केंद्र द्वारा प्रशासित ‘मैत्री अनुदान’ का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना और घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • 5 मैत्री अनुसंधान अनुदान कृषि व्यवसाय, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, ऊर्जा संक्रमण और उन्नत विनिर्माण पर केंद्रित होंगे।
Science and Technology

ISRO करेगा SSLV के माध्यम से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह प्रक्षेपण (अंतरिक्ष)

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 7 अगस्त, 2024 को घोषणा की है कि वह एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (EoS) लॉन्च करके स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।
  • उपग्रह को 15 अगस्त, 2024 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV) का उपयोग करके स्थापित किया जाएगा।
  • यह उड़ान, SSLV-D3/EOS-08, SSLV का तीसरा और अंतिम विकास परीक्षण है। रॉकेट सूक्ष्म उपग्रह EOS-08 को ले जाएगा, जिसका वजन लगभग 175.5 किग्रा है।
  • EoS-08 मिशन का उद्देश्य सूक्ष्म उपग्रहों के लिए नई प्रौद्योगिकियों का विकास और परीक्षण करना है, जिसमें उपग्रह बस के साथ संगत पेलोड उपकरण भी शामिल हैं।
  • यह मिशन SSLV विकास परियोजना को समाप्त करेगा और न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड एवं भारतीय उद्योग द्वारा भविष्य के परिचालन मिशनों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा
Sports Panorama

विनेश फोगाट अधिक वजन के कारण पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य घोषित

  • भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को 7 अगस्त, 2024 को 50 किग्रा वर्ग के लिए आवश्यक वजन पूरा कर पाने के कारण पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
  • कथित तौर पर विनेश फोगाट का वजन स्वीकार्य सीमा से 100 ग्राम अधिक था, जिसके कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।
  • नियमों के अनुसार, वह रजत पदक के लिए पात्र नहीं होंगी, 50 किग्रा वर्ग में केवल स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता ही पात्र होंगे।
  • पहलवानों को प्रतियोगिता के दोनों दिनों में अपने वजन वर्ग में ही रहना होता है। अगर कोई एथलीट वजन मापने के दौरान वजन की आवश्यकता को पूरा करने में विफल रहता है, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है।
  • प्रारंभिक वजन-मापन में समायोजन के लिए 30 मिनट का समय दिया जाता है, जबकि दूसरे दिन प्रतिस्पर्धा करने वाले पहलवानों के लिए दूसरे वजन-मापन में समायोजन के लिए 15 मिनट का समय सीमित होता है।

 

भारत ने जीती CAVA वुमेंस वॉलीबॉल नेशंस लीग

  • भारत ने 7 अगस्त, 2024 को काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में नेपाल को 3-2 से हराकर CAVA वुमेंस वॉलीबॉल नेशंस लीग का फाइनल जीता।
  • यह जीत CAVA वुमेंस वॉलीबॉल नेशंस लीग में भारत का दूसरा खिताब है।
  • यद्यपि भारत इससे पहले लीग चरण में नेपाल से हार गया था, लेकिन अंतिम मैच में वह विजयी हुआ।
  • इस खेल में दोनों टीमों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा और कौशल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के परिणामस्वरूप, भारत ने स्वर्ण पदक, नेपाल ने रजत और ईरान ने कांस्य पदक जीता।

 

श्रीलंका-भारत वनडे सीरीज 2024

  • श्रीलंका ने 7 अगस्त, 2024 को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अंतिम मैच में भारत को 110 रनों से हराकर तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज 2-0 से जीत ली।
  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 7 विकेट पर 249 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में भारत 26.1 ओवर में 138 रन पर आउट हो गया।
  • सीरीज की शुरुआत में पहला मैच बराबरी पर समाप्त हुआ तथा श्रीलंका ने दूसरा वनडे 32 रन से जीता था।
  • तीसरे मैच में जीत के साथ श्रीलंका ने 27 वर्षों में भारत के विरुद्ध अपनी पहली द्विपक्षीय सीरीज जीत हासिल की।
Person in News

मुहम्मद युनुस

  • नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को 7 अगस्त, 2024 को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई गई।
  • राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने ढाका के बंगभवन में विभिन्न देशों के राजनयिकों की उपस्थिति में उन्हें शपथ दिलाई।
  • मुहम्मद यूनुस एक बांग्लादेशी उद्यमी, बैंकर और अर्थशास्त्री हैं।
  • ग्रामीण बैंक की स्थापना और माइक्रोक्रेडिट तथा माइक्रोफाइनेंस की अवधारणाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें वर्ष 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला था।

 

विकास लखेरा

  • लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा ने 7 अगस्त, 2024 को असम राइफल्स के नए महानिदेशक का पदभार संभाला।
  • यह परिवर्तन अर्धसैनिक बल के लिए एक नया अध्याय है, जो भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • लेफ्टिनेंट विकास जनरल लखेरा लेफ्टिनेंट जनरल पीसी नायर का स्थान लेंगे, जो 40 वर्षों के शानदार करियर के पश्चात सेवानिवृत्त हुए हैं। नेतृत्व में यह बदलाव इस महत्वपूर्ण बल के मार्गदर्शन में अनुभव के महत्व पर बल देता है।
  • लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा ने विभिन्न कमांड और स्टाफ पदों पर कार्य किया है, तथा सूचना युद्ध पर ध्यान केंद्रित करते हुए सैन्य संचालन के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्य किया है।

 

दिनेश कार्तिक

  • पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को 7 अगस्त, 2024 को SA20 लीग के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।
  • इस कदम का उद्देश्य लीग की वैश्विक उपस्थिति को बढ़ाना और T20 क्रिकेट क्षेत्र में इसकी स्थिति को मजबूत करना है।
  • SA20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ी एक उल्लेखनीय क्रिकेट पहल है।
  • दिनेश कार्तिक का एम्बेसडर के रूप में चयन T20 क्रिकेट, विशेषकर IPL में उनके विशाल अनुभव को दर्शाता है।
  • वर्ष 2008 से शुरू हुए अपने 16 वर्ष के IPL करियर में दिनेश कार्तिक ने 6 अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए 26.32 की औसत से 4842 रन बनाए हैं और 135.66 की स्ट्राइक रेट हासिल की है।
  • उन्होंने 145 कैच और 37 स्टंपिंग भी की हैं।
State Affairs

उत्तर प्रदेश और बिहार की ‘नमामि गंगा मिशन 2.0 ‘परियोजनाएं’

  • भारत सरकार ने 7 अगस्त, 2024 को बिहार और उत्तर प्रदेश में ‘नमामि गंगा मिशन 2.0’ के तहत 4 प्रमुख परियोजनाओं को पूरा और उनका संचालन शुरू कर दिया।
  • 920 करोड़ मूल्य की इन परियोजनाओं का उद्देश्य 145 MLD सीवेज उपचार क्षमता जोड़कर, सीवर नेटवर्क को बढ़ाकर और नालों को रोककर गंगा के पारिस्थितिक स्वास्थ्य में सुधार करना है।
  • राष्ट्रीय हरित अधिकरण के मानकों को पूरा करने के लिए तैयार की गई, इन पहलों से गंगा और उसकी सहायक नदियों के जल की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
  • इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में 129 करोड़ की लागत वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना, गंगा में प्रदूषण कम करने के लिए 9 नालों को रोकने और उनकी दिशा बदलने पर केंद्रित है।
  • यह परियोजना अब शुरू हो गई है और 6 मौजूदा नाली अवरोधन संरचनाओं का पुनर्वास करती है।
  • मुंगेर (बिहार) परियोजना का उद्देश्य सीवर नेटवर्क को बढ़ाना तथा 366 करोड़ की अनुमानित लागत से सीवेज उपचार संयंत्र (STP) स्थापित करना है।
  • इस व्यापक पहल में 175 किमी सीवर नेटवर्क बनाना और 30 MLD क्षमता वाले STP का निर्माण करना शामिल है।
  • DBOT (डिजाइन, निर्माण, संचालन और हस्तांतरण) मॉडल का उपयोग करते हुए, यह परियोजना लगभग 300000 निवासियों को नई सीवर प्रणाली से जोड़ेगी।
  • इससे शहर के स्वच्छता ढांचे में काफी सुधार होगा और गंगा नदी में अशोधित सीवेज को गिराए जाने से रोकने में मदद मिलेगी।
  • यह परियोजना मुंगेर में स्वच्छता की गुणवत्ता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने तथा नदी की स्वच्छता बनाए रखने के प्रयासों में सहायता करने के लिए तैयार की गई है।

 

कर्नाटक और केरल में नई पीकॉक सैंक्चुअरी

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 7 अगस्त, 2024 को कर्नाटक और केरल में 2 नए मयूर अभयारण्यों की स्थापना की घोषणा की।
  • यह पहल वन्यजीव संरक्षण और भारत के राष्ट्रीय पक्षी ‘मोर’ की सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
  • आदिचुंचनगिरी और चूलान्नूर अब मोरों और उनके आवासों की सुरक्षा के लिए अभयारण्य के रूप में कार्य करेंगे, तथा उनके अस्तित्व के लिए व्यवधान-मुक्त वातावरण प्रदान करेंगे।
  • मंत्रालय ने मोरों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रजनन एवं संरक्षण केंद्र भी स्थापित किए हैं, जो पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और भारत की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

 

 

आंध्र प्रदेश की 2-संतान नीति समाप्त

  • आंध्र प्रदेश सरकार ने 7 अगस्त, 2024 को राज्य की घटती प्रजनन दर के कारण स्थानीय निकाय चुनावों में भाग लेने के लिए 2 बच्चों के मानदंड को समाप्त करने का निर्णय लिया।
  • मंत्रिमंडल ने आंध्र प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1955 और आंध्र प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1965 में वर्ष 1994 के संशोधनों को निरस्त करने को मंजूरी दे दी।
  • हालांकि वर्ष 2019 में पंचायत राज चुनावों पर प्रतिबंध हटा दिया गया था, लेकिन अन्य स्थानीय निकायों के लिए यह प्रतिबंध बरकरार था।
  • आंध्र प्रदेश की प्रजनन दर 1.5% है, जो राष्ट्रीय दर 2.1% से कम है, तथा औसत प्रजनन आयु में वृद्धि हो रही है, अतः मंत्रिमंडल ने माना कि आर्थिक रूप से सक्रिय व्यक्तियों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है, जिसका प्रभाव भविष्य के आर्थिक विकास पर पड़ेगा।

Latest Test Series

Jan 2024 - Dec 2024
(Hindi, English)
December 2024
(Hindi, English)
November 2024
(Hindi, English)
October 2024
(Hindi, English)
September 2024
(Hindi, English)
Jan 2024 - Sep 2024
(Hindi, English)
Jan 2024 - Jun 2024
(Hindi, English)

Recommended Magazines

0 no of items