Exam With Arihant Logo
Top Current Affairs 10 January 2025
International Affairs

यूनाइटेड नेशंस की गंभीर कुपोषण पर रिपोर्ट

  • UNICEF ने 10 जनवरी, 2025 को अनुमान लगाया है कि वर्ष 2024 में पांच वर्ष से कम आयु के लगभग 3 मिलियन सूडानी बच्चे तीव्र कुपोषण से पीड़ित रहे है।
  • यूनाइटेड नेशंस समर्थित इंटीग्रेटेड फूड सिक्योरिटी फेज क्लासिफिकेश (IPC) के अनुसार, सूडान के पांच क्षेत्र अकाल का सामना कर रहे हैं।
  • रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) और सेना विगत 20 माह से सूडान में युद्धरत हैं, जिसके कारण वहां भारी मानवीय पीड़ा हो रही है।
  • युद्ध के कारण हजारों लोग मारे गए हैं और लगभग 12 मिलियन लोग विस्थापित हुए हैं।
  • मेडिसिन्स सैन्स फ्रंटियर्स (MSF) ने हिंसक हमलों के कारण सूडान की राजधानी के एक प्रमुख अस्पताल में परिचालन निलंबित कर दिया है।
  • UNICEF सूडान की एडवोकेसी एवं संचार प्रमुख ईवा हिंड्स ने गंभीर कुपोषण समस्या पर प्रकाश डाला है।
  • सूडान में चल रहा संघर्ष विस्थापित व्यक्तियों और भूख से मर रहे बच्चों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहायता की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करता है।

 

INTERPOL ने संपत्ति वसूली के लिए अपना पहला ‘सिल्वर नोटिस’ किया जारी

  • INTERPOL ने 10 जनवरी, 2025 को सीमा पार लूटी गई संपत्तियों की पहचान करने के लिए एक पायलट पहल के अंतर्गत अपना पहला सिल्वर नोटिस जारी किया।
  • सिल्वर नोटिस का उद्देश्य राष्ट्रों को अचल संपत्ति, बैंक खातों और अवैध गतिविधियों से जुड़ी कंपनियों आदि जैसी संपत्तियों का पता लगाने में सहायता करना है।
  • यह भारत सहित 52 भागीदार देशों में से प्रत्येक को पायलट चरण के दौरान 500 सिल्वर नोटिस अनुरोध प्रस्तुत करने की अनुमति देता है।
  • सिल्वर नोटिस की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी गोपनीय रखी जाएगी तथा उसे जनता के साथ साझा नहीं किया जाएगा।
  • INTERPOL का महासचिवालय अपने संविधान के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सिल्वर नोटिस की समीक्षा करेगा।
  • INTERPOL की रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक आपराधिक सम्पत्तियों का 99% हिस्सा अभी तक बरामद नहीं हुआ है, इसलिए इन अवैध आय को नष्ट करके उन्हें पुनः प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • INTERPOL की महासभा द्वारा वर्ष 2023 में अनुमोदित सिल्वर नोटिस पायलट परियोजना के नवंबर, 2025 तक संचालित होने की उम्मीद है।

 

संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूसी तेल पर लगाए आक्रामक प्रतिबंध

  • अमेरिका ने 10 जनवरी, 2025 को 160 तेल जहाजों, 2 प्रमुख रूसी तेल उत्पादकों और रूसी तेल उद्योग से जुड़ी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया।
  • प्रतिबंधित प्रमुख कंपनियों सर्गुटनेफ्टेगास और गजप्रोम नेफ्ट पर लगाया गया हैं, जो वर्ष 2024 में प्रतिदिन 970000 बैरल से अधिक तेल का निर्यात करती हैं।
  • लगाए गए प्रतिबंधों के बाद, आपूर्ति में व्यवधान की चिंता के कारण ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स $80 प्रति बैरल से अधिक हो गया।
  • प्रतिबंधों के कारण तेल पारगमन में कड़ी जांच और व्यवधान उत्पन्न हो गए हैं, जिससे तेल जहाजों की संख्या चार गुना बढ़ गई है।
  • अमेरिका ने चीनी ऑपरेटर शांदोंग यूनाइटेड एनर्जी पाइपलाइन ट्रांसपोर्टेशन कंपनी लिमिटेड पर भी प्रतिबंध लगा दिए हैं।
  • अमेरिका ने रूसी बीमा कंपनियों इंगोस्त्राख और अल्फास्ट्राखोवानी ग्रुप पर प्रतिबंध लगा दिए हैं, इसलिए तेल टैंकरों का बीमा नहीं हो सकेगा।
  • अमेरिकी पेट्रोलियम सेवा कंपनियों को 27 फरवरी, 2025 तक रूस में अपना परिचालन बंद करना होगा।
Science and Technology

वर्ष 2024 वैश्विक तापमान वृद्धि की सीमा को पार करने वाला पहला वर्ष (पर्यावरण)

  • ‘कोपरनिकस कलाइमेंट चेंज सर्विस’ (C3S) ने 10 जनवरी, 2025 को बताया कि वैश्विक तापमान वृद्धि की सीमा वर्ष 2024 में पहली बार पार हो गयी।
  • वर्ष 2024 में वैश्विक औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक औसत से 1.5°C अधिक था, जो इतिहास में पहली दर्ज वृद्धि थी।
  • जून, 2023 में उत्पन्न होने वाले अल नीनो ने, वर्ष 2024 के तापमान वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • वर्ष 2024 में, बाह्यध्रुवीय समुद्रों पर औसत वार्षिक ‘सी सफ्रेस टेपरेचर’ (SST) 20.87 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।
  • वर्ष 2015 से वर्ष 2024 तक, प्रत्येक वर्ष रिकॉर्ड पर दर्ज दस सबसे गर्म वर्षों में से एक था, जो वैश्विक तापमान में लगातार वृद्धि का संकेत देता है।
  • बाकू, अज़रबैजान में COP29 चर्चाएं कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए वित्तीय पैकेज पर आम सहमति तक पहुंचने में विफल रहीं।
  • वैश्विक तापमान में वृद्धि विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए जोखिम उत्पन्न करती है, क्योंकि जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए उन्हें अधिक संसाधनों की आवश्यकता होती है।
Person in News

स्मृति मंधाना

  • स्मृति मंधाना 10 जनवरी, 2025 को आयरलैंड के विरुद्ध भारत के मैच के दौरान एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) में 4000 रन बनाने वाली सबसे तेज भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं।
  • वह एकदिवसीय मैचों में 4000 रन का आंकड़ा छूने वाली विश्व की 15वीं और मिताली राज के बाद दूसरी भारतीय महिला हैं।
  • उन्होंने आयरलैंड के विरुद्ध भारत के 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 29 गेंदों पर 41 रनों का योगदान दिया और प्रतिका रावल के साथ 70 रनों की साझेदारी की।
  • मंधाना विश्व की तीसरी सबसे तेज महिला हैं और 100 से कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
  • वर्ष 2024 में, मंधाना ने एक महिला क्रिकेट खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।
  • मिताली राज 7805 रन के साथ वनडे में भारत की शीर्ष रैंकिंग पर हैं, जबकि मंधाना दूसरे स्थान पर हैं।
  • महिला प्रीमियर लीग से पहले आयरलैंड के विरुद्ध यह शृंखला ICC महिला चैंपियनशिप 2025 में भारत का आखिरी मैच होगा।
Awards and Honours

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार

  • राष्ट्रीय द्रोपदी मुर्मू ने 10 जनवरी, 2025 को प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के दौरान 27 पुरस्कार विजेताओं को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान किए।
  • प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार विजेताओं में त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू भी शामिल हैं।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अनुसार, प्रवासी भारतीयों का अपने देश के साथ संबंध साझा विरासत, संस्कृति आदि पर आधारित है।
  • विश्व में भारत की स्थिति और वसुधैव कुटुम्बकम (विश्व एक परिवार है) की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रपति ने "विकसित भारत" के निर्माण में प्रवासी समुदाय के योगदान पर प्रकाश डाला।
  • भारत सरकार ने प्रवासी भारतीयों को उनके मूल स्थानों से पुनः जोड़ने के लिए विभिन्न पहलों को क्रियान्वित किया है, जैसे "भारत को जानो कार्यक्रम" आदि।
  • भारत ने भारतीयों को सहायता प्रदान करने के लिए ऑपरेशन कावेरी, ऑपरेशन गंगा और ऑपरेशन वंदे भारत जैसे अभियान शुरू किए हैं।

Latest Test Series

Jan 2024 - Dec 2024
(Hindi, English)
December 2024
(Hindi, English)
November 2024
(Hindi, English)
October 2024
(Hindi, English)
September 2024
(Hindi, English)
Jan 2024 - Sep 2024
(Hindi, English)
Jan 2024 - Jun 2024
(Hindi, English)

Recommended Magazines

0 no of items